फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सब्जियों के दाम आसमान पर, मटर 150 रुपये किलो पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मानसून की शुरुआत के साथ ही सब्जी मंडी में महंगाई की आंधी आ गई है। एक हफ्ते में घिया, शिमला मिर्च, कद्दू, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और मटर के भाव तेजी से बढ़े हैं। लोकल फसलों को बारिश से खासा नुकसान हुआ है, जिससे मंडी में सीधी आवक घट गई है।
विज्ञापन




सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक खेतों में जलभराव और नमी के चलते ज्यादातर स्थानीय सब्जियां सड़ गईं हैं। इस कारण व्यापारी अब पहाड़ी राज्यों से सब्जियां मंगवाने को मजबूर हैं। लेकिन वहां भी लगातार बारिश और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की वजह से ट्रकों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।





मंडी निरीक्षक जतिंदर राणा के अनुसार घरेलू उत्पादन लगभग ठप हो गया है। मंडी में आवक रोज की तुलना में आधी रह गई है। पहाड़ों से सप्लाई शुरू की गई है, पर रास्ते बंद होने के कारण दाम काबू में नहीं हैं। मटर की कीमतों में सबसे अधिक उछाल आया है। कुछ दिन पहले तक मंडी में 70-80 रुपये किलो बिकने वाला मटर अब 120 रुपये किलो और बाजार में 150 रुपये किलो तक बिक रहा है। इसी तरह लहसुन 140 रुपये, हरा धनिया 180 रुपये, फूलगोभी 100 रुपये और हरी मिर्च 70 रुपये किलो पहुंच गई है। टमाटर भी 40-50 रुपये किलो मिल रहा है। खरीदारी करने आए उपभोक्ता खासे परेशान हैं। गृहिणी अनीता शर्मा ने कहा कि सब्जियां पहले जैसा लेना अब मुमकिन नहीं। अब हर बार हिसाब लगाकर लेना पड़ता है।
विज्ञापन



एक हफ्ते में सब्जियों के दामों में बदलाव
सब्जी पहले के रेट अब के रेट
मटर 70–80 120–150

घिया 50–70 70

शिमला मिर्च 80 80
कद्दू हरा / पीला 40–50 50

टमाटर 40 50

हरी मिर्च 40 70

लहसुन 100–120 120–140

फूल गोभी 70 100

हरा धनिया 200 180

अदरक 80 90


हालांकि ये दरें मंडी स्तर की हैं, लेकिन खुदरा बाजार में दाम इससे कहीं ज्यादा वसूले जा रहे हैं। मटर, धनिया, हरी मिर्च जैसी सब्जियां बाजार में 20 से 40 रुपये प्रति किलो तक अधिक दाम पर बिक रही हैं। वहीं, मंडी प्रशासन का कहना है कि जैसे ही मौसम साफ होगा और पहाड़ों से सप्लाई सामान्य होगी, कीमतों में धीरे-धीरे राहत मिल सकती है। फिलहाल उपभोक्ताओं को कुछ और दिनों तक महंगाई की मार झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें