फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जन समेत सेहत विभाग में 30 कर्मचारियों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
टीकाकरण के बाद सेहत कर्मचारियों के साथ सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। जिले में लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सबसे पहले सेहत कर्मियों के लिए चल रही कोरोना टीकाकरण की मुहिम में अब तेजी आई। वीरवार को सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर और सेहत विभाग के अधिकारियों समेत 30 कर्मचारियों ने कोविड शील्ड इंजेक्शन लगवाए। इस दौरान टीकाकरण करवाने वालों में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वीना जरेवाल और एसएमओ घडुआं अस्पताल डॉ. कुलजीत कौर मौजूद थीं।
विज्ञापन

इससे पहले अस्पताल के एसएमओ डॉ. विजय भगत, एसएचओ-2 हरमिंदरजीत सिंह चीमा समेत अस्पताल के कई डॉक्टर टीकाकरण करवा चुके हैं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने कहा कि टीकाकरण की मुहिम को अब बल मिल रहा है और टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित है। अभी तक किसी भी व्यक्ति पर वैक्सीन का गलत असर नहीं पड़ा है। सिविल सर्जन ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिक और डॉक्टर इस बात के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। जिन्होंने इतने कम समय में मानवता की भलाई के लिए यह वैक्सीन तैयार की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भले ही इस बीमारी का टीका बन गया है। लेकिन अभी भी सावधान रहने की जरूरत है और हम सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पड़ने पर ही घर से निकलें। इसके साथ ही घरों से बाहर निकलते समय मास्क, रुमाल या अन्य कपड़े से मुंह ढककर रखें और सामाजिक दूरी जरूर बनाए रखें। इसके साथ ही बाहर से घर में या दफ्तर में आने के बाद साबुन से हाथ जरूर धोने चाहिए। किसी भी जानकारी के लिए सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें