फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली हिल्स सेक्टर-108 में खाली प्लॉट बने गंदगी और मच्छरों का अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एम्मार मोहाली हिल्स सेक्टर-108 के निवासी इन दिनों गंदगी, मलबे और मच्छरों की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इलाके के अधिकांश खाली पड़े प्लॉट मलबे, झाड़ियों और गंदे पानी से भर गए हैं, इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने एम्मार इंडिया कम्युनिटी मैनेजमेंट पर आरोप लगाया है कि वह सिर्फ नोटिस जारी करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है, जबकि वास्तविक सफाई और रखरखाव का कोई ठोस प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन

18 जुलाई 2025 को एम्मार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें जिला मजिस्ट्रेट के 27 जून 2025 के आदेश का हवाला देकर खाली प्लॉटों की देखभाल की जिम्मेदारी सीधे-सीधे प्लॉट मालिकों पर डाल दी गई थी। इस पर निवासियों ने कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि खाली प्लॉट मालिक न तो यहां मौजूद रहते हैं और न ही उनके पास सफाई का कोई इंतजाम होता है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी तय करके समस्या का हल नहीं निकल सकता।


निवासियों की दलील
स्थानीय निवासियों का कहना है कि एम्मार हर साल एएमसी (एनुअल मेंटेनेंस चार्जेस) और नॉन-कंस्ट्रक्शन पेनल्टी के नाम पर मोटी रकम वसूलता है, लेकिन इसका उपयोग सेक्टर की सफाई या रखरखाव पर नहीं होता। लोगों का आरोप है कि एम्मार सिर्फ पैसा वसूलने में सक्रिय है, लेकिन जब बात रखरखाव और स्वच्छता की आती है तो जिम्मेदारी से बचने लगता है। स्थानीय निवासी बनाते हैं कि उनके घरों के आसपास जगह-जगह मलबा पड़ा है, झाड़ियां इतनी बड़ी हो गई हैं कि उनमें सांप-बिच्छू पनपने लगे हैं। बारिश के बाद प्लॉटों में पानी भर जाता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत खतरे में है। डेंगू और मलेरिया का डर हर किसी को सता रहा है।
विज्ञापन



लोगों की मांग
1. सभी खाली प्लॉटों से तुरंत मलबा और झाड़ियां हटाई जाएं
2. जमा पानी की निकासी की जाए ताकि मच्छरों का प्रकोप कम हो।
3. सफाई का खर्च पहले से वसूले जा रहे एएमसी और पेनल्टी से ही निकाला जाए।


सार्वजनिक स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा
निवासियों का कहना है कि यह सिर्फ सौंदर्यीकरण या सफाई का मुद्दा नहीं है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एम्मार ने शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए तो वे सामूहिक तौर पर इस मामले को जिला प्रशासन और अदालत तक ले जाएंगे।
वैसे खाली प्लॉट्स की सफाई की जिम्मेदारी प्लॉट के मालिकों की है। हम अपने स्तर पर सफाई करवा रहे हैं ताकि जो लोग रह रहे हैं, उन्हें परेशानी न आए। कुछ प्लॉट्स की सफाई हो गई है। बाकी जो प्लॉट्स बचे हैं उनकी सफाई आने वाले 10-15 दिनों में हो जाएगी। - दीपक मखीजा, बिजनेस हेड, एम्मार हिल्स
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें