फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- पाकिस्तान को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

सार

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा पाकिस्तान को इस आतंकी हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया  दी है। उन्होंने कहा यह घटना स्पष्ट रूप से पड़ोसी देश द्वारा प्रायोजित सीमा पार आतंकवादी हमला है। भारत इसकी कड़ी निंदा करता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल चुके हैं है कि पाकिस्तान को इस आतंकी हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा भारत में पहले की सरकारें आतंकवादी घटनाओं को सहने कर लेती थी लेकिन मोदी सरकार का आतंकी घटनाओं को लेकर कड़ा रुख है। 

विज्ञापन


पुरी ने कहा आतंकवाद मानवता के खिलाफ अपराध है, जो जीवन के सबसे मौलिक अधिकार को छीन लेता है और पूरी दुनिया इस हमले की निंदा कर रही है। सिंधु जल संधि के निलंबन पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी के कथित बयान पर उन्होंने कहा, "ऐसे बयानों का कोई आधार नहीं है। सिंधु जल संधि एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है, और भारत इसका पालन करता है। बेतुके बयानों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
 

लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग में कथित घटना पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ऐसी हरकतें अस्वीकार्य हैं और यह राज्य प्रायोजित आतंकवाद का उदाहरण है। भारत इस तरह की गतिविधियों का कड़ा जवाब देगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एक तीर से कई निशाने: सिंधु जल समझौते पर रोक से पंजाब को मिलेगा अतिरिक्त पानी, ये बड़ा विवाद भी सुलझेगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें