फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रक के हेल्पर की सिर में चोट मारकर कर दी हत्या, शव केमिस्ट शॉप के बाहर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ट्रक में गन्ना लोड करके जीरकपुर आए ट्रक के हेल्पर की हत्या कर दी गई है। वीरवार देर शाम जिसकी हत्या की गई है वह पटियाला समाना निवासी चमकौर सिंह बताया जा रहा है। ओल्ड कालका रोड पर सुबह उसकी खून से लथपथ लाश एक केमिस्ट शॉप के बाहर पड़ी मिली। ड्राइवर के अनुसार दोनों ट्रक में सो रहे थे। कब हेल्पर की हत्या कर दी गई उसे कुछ नहीं पता।
विज्ञापन

जीरकपुर पुलिस के एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, ट्रक ड्राइवर को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ जारी है। मृतक की पहचान पटियाला जिले के समाना तहसील के क्लारा गांव निवासी 46 वर्षीय चमकौर सिंह के रूप में हुई है।
एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह 11 बजे हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सड़क पर खून के निशान मिले। चमकौर सिंह के सिर पर तीन जगह चोट के निशान हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार शव राज मेडिकल स्टोर के पास मिला, जो राजू गन्ना डिपो से कुछ ही दूरी पर है। जहां ट्रक रातभर पार्क किया गया था। चालक राहुल कुमार महाराष्ट्र के पुणे से गन्ने का एक लोड ट्रक लेकर जीरकपुर आया था।
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि चमकौर सिंह हेल्पर के रूप में उसके साथ आया था। राहुल ने बताया कि वीरवार रात करीब 10 बजे वे जीरकपुर पहुंचे। ट्रक पार्क करने के बाद खाना खाया और ट्रक के केबिन में सोने चले गए। राहुल के अनुसार सुबह उसने देखा कि चमकौर गायब था। आसपास तलाश करने के बाद उसने उसको चादर से ढका हुआ जमीन पर पड़ा पाया। वह बेसुध था। राहुल ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। एसएचओ जीरकपुर गगनदीप सिंह के नेतृत्व में फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ एक टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। हमें पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट प्राप्त होने का इंतजार है। अगर किसी के पास मामले से संबंधित कोई जानकारी है तो पुलिस का सहयोग दें। मामला दर्ज कर लिया है। मौत के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए गहन जांच चल रही है। - गगनदीप सिंह, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें