फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: यूनियन ने काम न देने पर जताया रोष, साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद एम्पलाई सफाई कर्मचारी यूनियन (एटक) जीरकपुर ने हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, एएसपी गजलप्रीत कौर और कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी को एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

यूनियन ने ज्ञापन में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने और उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं। यूनियन का कहना है कि करीब एक महीने से इंफोर्समेंट विंग के वरिष्ठ कर्मचारी रविंद्र पाल सिंह, जो यूनियन में कार्यालय अध्यक्ष भी हैं, और उनकी टीम को बिना किसी ठोस कारण के काम से वंचित रखा गया है। इस कारण नगर परिषद के कर्मचारियों में भारी रोष है। पत्रकारों से बातचीत में यूनियन अध्यक्ष प्रदीप कुमार सूद ने बताया कि वह इस मुद्दे को लेकर करीब सात से आठ बार कार्यकारी अधिकारी से मिल चुके हैं। उन्होंने पूछा कि रविंद्र पाल सिंह और उनकी टीम को काम पर क्यों नहीं लगाया जा रहा, लेकिन हर बार कार्यकारी अधिकारी ने यह कहकर जवाब दिया कि उन पर बहुत ज्यादा दबाव है। वह कुछ नहीं कर सकते।
सूद ने बताया कि जब उन्होंने पूछा कि किसका और किस कारण दबाव है, तो कार्यकारी अधिकारी ने इस विषय पर आगे बात करने से मना कर दिया।
यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द ही रविंद्र पाल सिंह और उनकी टीम को दोबारा काम पर नहीं लगाया गया, तो 23 मार्च 2026 को यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से नगर परिषद जीरकपुर का काम बंद कर हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी और प्रशासन की होगी। इस मौके पर यूनियन के कई वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें