फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के दबाव में आकर 12वीं के छात्र ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। नजदीकी गांव त्रिवेदी कैंप में एक 12वीं के छात्र ने पढ़ाई के दबाव में आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने धारा-174 के तहत केस दर्ज कर मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार निवासी गांव त्रिवेदी कैंप के रुप में हुई है। जो डेराबस्सी के एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र था।
विज्ञापन

इस मामले में मुबारिकपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज अर्शदीप शर्मा ने बताया कि मृतक छात्र के पिता ने बताया कि रविवार की शाम अभिषेक ने कोई जहरीली चीज निगल ली थी। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और तुरंत उसे नजदीकी एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रैफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा पढ़ाई के दबाव के कारण मानसिक तनाव में रहता था। इस कारण उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें