फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अनियंत्रित ऑटो पलटा, साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
हादसे में मृत बच्ची। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी थाने के अधीन गांव झामपुर में एक ऑटो पलटने से उसमें सवार साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। ऑटो चालक ने नशा कर रखा था। तेज गति होने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है। मृतक बच्ची की पहचान अजीनत फातिमा के रूप में हुई है। बलौंगी पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान गुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अजीनत फातिमा के पिता गुलाम हैदर ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। कुछ समय से वे गांव झामपुर में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में उनकी बहन ने उन्हें परिवार सहित दावत पर बुलाया था। वह अपनी पत्नी नीलू बेगम और साढ़े तीन साल की इकलौती बेटी के साथ बहन के घर गए थे। दावत के बाद वह रात को चंडीगढ़ से अपने घर झामपुर लौट रहे थे। उन्होंने घर आने के लिए ऑटो किराए पर लिया। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह झामपुर के पास पहुंचे तो ऑटो पलट गया। वह तुरंत बेटी को लेकर फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें