लांडरां/बनूड़। बनूड़ के नजदीक मोही कलां गांव के दो किसानों की तीन बीघे में उगाई गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। जानकारी देकर ग्राम मोही कला निवासी किसान बलविंदर सिंह और परमजीत सिंह ने बताया कि बिजली की स्पार्किंग से आग लगने की घटना हुई। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन गांव मोही कला से खेड़ी गुरना जाने वाले लिंक रोड पर स्थित है। शनिवार को स्पार्किंग से उनकी पकी गेहूं की फसल में बिजली की चिंगारी गिरी तो देखते ही देखते आग लग गई। गांव खेड़ी गुरना निवासी एक व्यक्ति इस लिंक रोड से गुजर रहा था। उसने तुरंत घटना की जानकारी गांव खेड़ी गुरना और मोही कला के निवासियों को दी। गांव के लोग एकत्रित होकर अपने ट्रैक्टर और हैरो से आग पर काबू पाने में जुट गए। थोड़ी की देर में तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। ॉ