जीरकपुर। पंजाब निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों की ओर से सूबे के अंदर नगर निगम, नगर सुधार ट्रस्ट, नगर परिषद व नगर पंचायत में कार्यरत अधिकारियों की तैनातियों में तब्दीलियां की गई हैं।
जीरकपुर नगर परिषद का बतौर अतिरिक्त कार्यभार देख रहे ईओ संदीप तिवारी को तब्दील करते हुए मोहाली नगर निगम का सहायक कमिश्नर नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, ईओ संदीप तिवारी के तबादले के बाद खाली हुए स्थान पर ईओ गिरीश वर्मा को मोहाली नगर निगम से तब्दील करते हुए जीरकपुर नगर परिषद में ईओ-1 का कार्यभार सौंपा है। इसके साथ ही निकाय विभाग की ओर से तब्दील हुए सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के लिए कहा है।