पुराने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर फायरिंग करने की बात आई सामने, जांच में जुटी पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पीआर 7 रोड़ से शताबगढ़ रोड़ को जोड़ने वाली सड़क पर दो मोटरसाइकल सवार युवकों ने एक फॉर्च्यूनर गाड़ी पर गोलियां चला दी। मामला मंगलवार शाम करीब 7 बजे का बताया जा रहा है। मौके से मिली जानकारी अनुसार चंडीगढ़ में रहना वाला परिवार जीरकपुर के रास्ता मोहाली की तरफ जा रहा था। जैसे ही फॉर्च्यूनर गाड़ी मेकडी चौक से शताबगढ़ रोड़ पर चढ़ी तो अंधेरे का फायदा उठाते हुए पीछा करते आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी पर दो राउंड फायर किए गए है। जानकारी के अनुसार गाड़ी तीन लोग एक मां नीना निवासी चंडीगढ़ उनका बेटा व ड्राइवर वरिंदर जो गाड़ी चला रहा था।
किसी भी व्यक्ति को जानी नुकसान नहीं हुआ है। एक फायर गाड़ी के फ्रंट शीशे और दूसरा गाड़ी के पिछली तरफ लगा है। फायरिंग करने के बाद दोनों बाइक सवार युवक छत गांव की तरफ भाग गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिवार गाड़ी सहित पुलिस स्टेशन जीरकपुर पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई जा रही है। मौके पर मौजूद थाना जीरकपुर के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता नीना निवासी चंडीगढ़ (फॉर्च्यूनर मालिक) का पुराना प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की हरेक पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल परिवार की शिकायत लिख ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।