फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुरुद्वारा साहिब से गुटका साहिब ले जाकर झाड़ियों में फेंका, महिला के खिलाफ मामला दर्ज, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कांसल के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा का मामला, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष ने दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। गांव कांसल स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में रखे गुटका साहिब के गायब होने का मामला सामने आया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष सुखवंत कौर की शिकायत पर नयागांव पुलिस ने रीना देवी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।शिकायतकर्ता सुखवंत कौर के अनुसार, गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं के नितनेम के लिए लकड़ी के बक्से में गुटका साहिब रखे जाते हैं। 13 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक महिला गुटका साहिब उठाकर अपने साथ ले जाती दिखाई दी। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने महिला की पहचान रीना देवी निवासी गांव कांसल के रूप में की।
विज्ञापन

एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया 14 नवंबर को महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर और आसपास की झाड़ियों से गुटका साहिब बरामद किए। कमेटी के सदस्यों के अनुसार महिला के पति ने बताया कि उसका लंबे समय से पीजीआई चंडीगढ़ सहित अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती। एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कमेटी ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रीना देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें