फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बीस लाख की लागत से बनी दो स्लिप रोड, मेयर ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विकास कार्य का शुभारंभ करते मयर। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। औद्योगिक क्षेत्र में दो नई स्लिप रोड आम जनता और उद्यमियों को राहत देगी। यह स्लिप रोड ओल्ड अमरटैक्स चौक पर बनाई गई है। इसकी लागत करीब बीस लाख रुपये है। इन रोड्स का उद्घाटन नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम औद्योगिक क्षेत्र का विकास कर रहा है।
विज्ञापन

नई स्लिप रोड के निर्माण से यातायात की समस्या का समाधान होगा। उद्योगपतियों, कर्मचारियों और आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। मेयर ने कहा कि फेज-11 से लेकर बालोंगी तक सड़क पर सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक जाम रहता है। सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल ने कहा कि ये नई स्लिप रोड औद्योगिक विकास और आम जनता की सुचारू आवाजाही की दिशा में नगर निगम का बड़ा कदम है। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद बलजीत कौर पार्षद जगदीश सिंह जग्गा, मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान मुकेश बंसल, महासचिव दिलप्रीत सिंह बोपाराय, जगदीप सिंह और कमल धुप्पड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें