फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हमला कर दो सिक्योरिटी गार्ड को किया घायल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के सिंघपुरा चौक के पास स्थित माया गार्डन सोसाइटी ला प्रिज्मा में कुछ लोगों ने हमला कर दो सिक्योरिटी गार्ड को घायल कर दिया। दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि डिलिवरी का करने वाले सात युवकों ने उन पर हमला किया। हालांकि उपचार के बाद दोनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

34 वर्षीय विशाल निवासी वैशाली एनक्लेव फेज-1 बलटाना और 50 वर्षीय बलविंदर निवासी रायपुर खुर्द बहलाना बतौर सुरक्षा कर्मी ला प्रिज्मा नामक सोसाइटी में काम करते हैं। पीड़ितों के अनुसार शुक्रवार को जोमैटो से खाना सप्लाई करने वाले एक लड़के के साथ पार्किंग को लेकर कहा सुनी हो गई। उस समय वह वापस चला गया। इसके बाद शनिवार को चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सात लड़के कॉलोनी के गेट पर आए और उन्होंने डंडे और लाठियां से दोनों सुरक्षाकर्मी विशाल और बलविंदर पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्हें सोसाइटी निवासियों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों सुरक्षाकर्मियों के माथे पर टांके लगे हैं। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सोसाइटी निवासियों ने इसकी सूचना जीरकपुर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें