फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो गैंग के दो शातिरों ने सवारी से 85 हजार नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में ऑटो गैंग दोबारा से सक्रिय हो गया है। रात के अंधेरे में ऑटो गैंग के सदस्यों ने एक सवारी से 85 हजार रुपये नकदी और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। वारदात को सुबह पौने छह बजे फ्लाईओवर के नीचे अंजाम दिया गया। पुलिस ने फूल चंद वासी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 पंचकूला की शिकायत पर ऑटो चालक व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में फूल चंद ने बताया कि वह चंडीगढ़-17 सेक्टर से ऑटो न मिलने के चलते ट्रिब्यून चौक तक पैदल पहुंच गया था। जहां से आगे अपने घर पंचकूला जाने के लिए उसने एक ऑटो लिया जिसमें पहले से एक सवारी बैठी हुई थी। उसने ऑटो चालक को पंचकूला जाने के लिए कहा तो उसने कहा कि बलटाना से किसी से पैसे लेने है तो केवल पांच मिनट लगेंगे। इसके बाद उसने ऑटो बलटाना के विकास नगर की तरफ मोड़ लिया और के एरिया से होते हुए जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे ले गया। जहां आसपास कोई नहीं था और थोड़ा अंधेरा भी था। इसके बाद ऑटो चालक व ऑटो में बैठे उसके साथी ने हॉकी निकाल ली और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वे उससे 85 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज छीन कर उसे नीचे गिरा कर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें