फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर खड़े दो व्यक्तियों को बस ने मारी टक्कर, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बस स्टैंड पर खड़े दो लोगों को टक्कर मारकर जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने हरियाणा रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक की पहचान परिमल कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी गांव गैबी नगर, हिसार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित ठाकुर निवासी मोहाली ने दी शिकायत में बताया कि वह हल्द राम कांप्लेक्स स्थित बीयर बार अड्डे में बतौर मैनेजर नौकरी करता है। बीती सात अप्रैल को उसके पहचान वाले प्रताप सिंह और बुद्धि सिंह बस स्टैंड पर खड़े थे। इस दौरान अंबाला की ओर से आ रही एक हरियाणा रोडवेज की बस के चालक ने लापरवाही के साथ उनको टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उनकी गंभीर हालत देखते हुए जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें