फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौंगी में दो पंचायतें फिर भी गांव के तालाब का गंदगी से बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के बिलकुल साथ सटे गांव बलौंगी की समस्याएं हल लेेने का नाम ही नहीं ले रही है। इससे गांव के लोग काफी परेशान हैं। गांव मेें लंबे समय से दो पंचायतों के काम करने के बावजूद यहां सफाई को लेकर बड़ी लापरवाही नजर आ रही है। गांववासी गंदगी में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। गांव की आदर्श कालोनी के बीच पुराने तालाब में हर तरफ गंदगी की भरमार है। सफाई न होने के कारण तालाब की हालत काफी खराब हो चुकी है और तालाब दलदल का रूप धारण कर चुका है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस तालाब को चार-पांच साल पहले साफ किया गया था परंतु उसके बाद गांव की दोनों पंचायतों में से किसी ने भी इसकी सफाई की तरफ ध्यान नहीं दिया और न ही अब दे रही है। तालाब की सफाई को लेकर गांव के लोग जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं पर उसके बावजूद इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तालाब में फैली गंदगी और बदबू के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। मच्छरों की भरमार होने के कारण इलाके में हर समय बीमारी फैलने का डर सता रहा है।
लोगों ने कहा कि एक ओर भारत सरकार स्वच्छ भारत को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है पर इस गंदगी की ओर कोी ध्यान नहीं दे रहा है। गांव के लोगों ने मांग की है कि इस तालाब की सफाई करवाकर लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाया जाए। दूसरी ओर इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि तालाब की सफाई की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से पंचायत की बनती है और पंचायत जब चाहे तब ही सफाई करवाकर लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें