मोहाली। जिले में कोरोना से जंग के लिए वैक्सीन पहुंच गई है, लेकिन इसके बाद भी मौतों का सिलसिला जारी है। वीरवार को कई दिन की राहत के बाद दो लोगों की मौत हुई, जबकि 43 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 353 हो गई है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि की है।
डीसी ने लोगों से कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। संक्रमितों में ढकोली से चार, घंडूआं से एक और खरड़ से दो, लालडू से एक और मोहाली शहरी क्षेत्र से 35 मामले सामने आए हैं। बता दें कि इस दौरान 51 लोग तंदुरुस्त भी हुए हैं। अब तक कोरोना के कुल 18899 मामले सामने आए हैं। इनमें से 17671 लोग तंदुरुस्त हुए हैं, वहीं 875 सक्रिय मामले हैं।