फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर घनी धुंध में चार हादसे, टैक्सी, बस और कैंटर भिड़े बाल-बाल बचीं सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। वीरवार सुबह घनी धुंध के कारण लालड़ू में हाईवे पर अलग-अलग चार सड़क हादसे हुए। इन हादसों में 6 लोग जख्मी हो गए। एक हादसा अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर आईटीआई चौक पर गहरी धुंध होने के कारण सुबह करीब सवा 7 बजे हुआ। इसमें एक बस, टैंकर और टैक्सी कार की आपसी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस और टैक्सी कार में सवार सवारियों को मामूली चोटें आई हैं और टैक्सी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस मौके पर करीब एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंचने के कारण अंबाला की ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब सवा 7 बजे चंडीगढ़ की ओर से रेवाड़ी जा रही हरियाणा रोडवेज की बस जैसे ही आईटीआई चौक पर पहुंची तो घनी धुंध होने के कारण हंडेसरा की ओर से आ रहे कैंटर चालक की गलती के कारण बस और कैंटर में जोरदार भिड़ंत हो गई और बस के पीछे आ रही एक अन्य टैक्सी कार भी बस से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार और बस की सवारियों सहित कैंटर चालक को मामूली चोटें आई हैं। बस चालक कर्ण के अनुसार बस में 12 सवारियां मौजूद थीं, जो बाल-बाल बच गईं। इस हादसे की पुलिस को सूचना दे दी थी। लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
इसके अलावा धुंध के कारण सुबह दप्पर टोल प्लाजा के निकट अलग-अलग तीन हादसे हुए। इनमें टोल प्लाजा के निकट चंडीगढ की ओर से आ रहे एक सीमेंट से लदे बड़े ट्राले के पीछे एक कैंटर टक्करा गया और इसमें सवार तीन लोग जख्मी हो गए। इन्हें यहां धरने पर बैठे किसानों ने मुश्किल से वाहनों से बाहर निकाल अस्पताल में पहुंचाया। जबकि चौथे हाइसे में एक वॉल्वो बस चालक घनी धुंध के कारा टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसानों की ओर आ गया, लेकिन किसानों ने शोर मचाकर उसे रोका तो वह सड़क किनारे टकरा गया। इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें