मोहाली। जगतपुरा में चंडीगढ़ सीमा के साथ लगते मोहाली के इलाके में दो गुटों में किसी बात लेकर बुधवार शाम टकराव की स्थिति बन गई। दोनों गुटों में गाली-गलौच हुई। वहीं, एक गुट के व्यक्ति ने इस दौरान रिवाल्वर निकालकर हवाई फायर कर दिए। हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया। सूचना पर चंडीगढ़ व मोहाली पुलिस की टीमें पहुंच गई। लेकिन एरिया को लेकर दोनों जगह की पुलिस में काफी देर तक विवाद चलता रहा।
वहीं, खबर लिखे जाने तक मोहाली पुलिस की टीमें मौके पर डटी थी। सोहाना थाने के एसएचओ से दिलजीत सिंह ने बताया कि वह मामले को वेरिफाई करने में लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला जगतपुरा और फैदा के बीच आने वाली जगह का है। दोनों गुट वहीं, पर काम करते हैं। सूत्रों की मानें तो अड्डा लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। जिसके बाद एक गुट के लोगों ने हवाई फायर कर दिए, जिससे सभी लोग एकजुट हो गए।