फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षा में जवाब न दे पाने से परेशान छात्रा ने दी जान, कॉपी में लिखा- मैं जीना नहीं चाहती

Thu, 03 Sep 2020 02:09 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहाली के फेज-1 में कक्षा 10 की एक छात्रा ने पढ़ाई के तनाव में जान दे दी। छात्रा ऑनलाइन क्लास में सवाल का जवाब न दे पाने के बाद से परेशान थी। पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है। आशंका है कि छात्रा ने खुद को बिजली का करंट लगाकर आत्महत्या की। क्योंकि उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छात्रा चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। इन दिनों वह ऑनलाइन पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार को क्लास में वह एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद से वह परेशान चल रही थी। वह घर के ऊपर स्थित अपने कमरे में चली गई थी। इसके बाद वह बाहर नहीं आई। जब घरवालों ने कमरे में जाकर देखा तो वह मृत पड़ी थी। उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि उसने खुद को बिजली का करंट लगाकर जान दे दी है।

कॉपी में लिखा था- मैं जीना नहीं चाहती
जानकारी के मुताबिक छात्रा ने एक कॉपी में अंग्रेजी में लिखा था कि वह जीना नहीं चाहती है। पुलिस ने वह कॉपी कब्जे में ले ली है। थाना फेज-1 की पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और पोस्टर्माटम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है अभी रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें