फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो नशा तस्कर 60 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार एक आरोपी शिमला और दूसरा सिरसा का रहने वाला सिरसा से शिमला जा रहे थे नशा देने के लिए

Sun, 27 Oct 2024 08:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने शुक्रवार को रात दो नशा तस्करों को 60 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस 21/61/ 85 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को शनिवार को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इसके बाद दोनों को सोमवार को पटियाला जेल भेज दिया जाएगा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदर देव शर्मा उर्फ दानु निवासी गांव मंडोरघाट थाना सुनी जिला शिमला और प्रवेश सैनी निवासी गांव रंगड़ी थाना सदर सिरसा जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है। इंदर देव के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के आरोप में दो केस दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों से 30 - 30 ग्राम कुल 60 चिट्टा बरामद हुआ है। जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी बलटाना की कलगीधर मार्केट में शुक्रवार को रात रुकने के लिए होटल ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी पुलिस भी उस एरिया में दिवाली के मद्देनजर चेकिंग कर रही थी। शक की बिनाह पर दोनों आरोपियों की जांच की गई तो 30 - 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया की दोनों आरोपी सिरसा से चिट्टा लेकर आए थे और शिमला डिलीवरी देने जा रहे थे।
विज्ञापन

रात होने के कारण वह यहां रुकने के लिए होटल ढूंढ रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड के बाद पटियाला जेल भेजा जाएगा। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की इंदर देव के खिलाफ पहले भी दो पर्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें