फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 नशीले टीकों के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने नशीले टीकों की सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को काबू किया है। इनके कब्जे से 150 प्रतिबंधित नशीले टीके बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत थाना सोहाणा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीआईए के इंचार्ज सुखबीर सिंह ने बताया कि मोहाली और खरड़ सीआईए की ज्वांइट टीम मोहाली के गांव मौली में गश्त पर थी। इस दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने पुलिस पार्टी को देखकर वहां से बच निकलने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस पार्टी ने इन दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली तो इनके कब्जे से 150 प्रतिबंधित नशीले टीके बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक विजय कुमार उर्फ गोलू लुधियाना के गिल नहर शिमलापुरी का रहने वाला है। वह इस समय मोहाली के गांव मौली में पीजी में रह रहा था। वहीं दूसरा आरोपी यूपी सहारनपुर के गांव दतौली रागड़ का रहने वाला है। एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि ये लोग यूपी से सस्ते दामों पर प्रतिबंधित नशीले टीके लाकर यहां महंगे दामों पर सप्लाई करते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सोहाणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया तो जज ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें