फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 50 ग्राम हेरोइन व 5.2 लाख ड्रग मनी मामले में दो दोषियों को 11-11 महीने कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एनडीपीएस के एक मामले में दो दोषियों जसपाल सिंह उर्फ सोनू और रमनदीप सिंह को अदालत ने 11-11 महीने की कैद और दो-दो हजार रुपये जुर्माना सुनाया है। अगर दोनों जुर्माना अदा नहीं करते तो 15 दिन की सजा बढ़ा दी जाएगी। दोषियों से एसएसओसी ने 50 ग्राम हेरोइन और 5.2 लाख ड्रग मनी बरामद की थी। दोषी जसपाल सिंह ने अदालत में गुहार लगाई कि वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला है। उसकी वृद्ध मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता और उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। दोषी रमनदीप सिंह ने यह भी कहा है कि वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला है, जिसमें उसके माता-पिता और छोटी बहन शामिल हैं। वह किसी अन्य मामले में संलिप्त नहीं है। सजा की अवधि के लिए दोनों दोषियों के बयान अलग-अलग दर्ज किए गए हैं। दोनों दोषियों ने सजा के मामले में नरम रुख अपनाने की प्रार्थना की थी। अदालत ने कहा कि दोषियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं, जो गैर-व्यावसायिक मात्रा है, इसलिए दोषियों को अधिकतम सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ 12 जुलाई 2022 में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में केस दर्ज किया गया था। 12 जुलाई को एसएसओसी के सब इंस्पेक्टर विक्रमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ दोपहर करीब पौने एक बजे बनूड़ में तैनात थे। तभी सूचना मिली कि जिला गुरदासपुर के बटाला निवासी जसपाल सिंह व बलाचौर निवासी रमनदीप सिंह नशा बेचने का धंधा करते हैं और बनूड़ में ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने आ रहे हैं। एसएसओसी ने ट्रैप लगाकर दोनों आरोपियों को काबू किया। इनसे तलाशी में उक्त नशा और ड्रग मनी पकड़ी गई थी और दोनों पर केस दर्ज किया गया था। यह मामला जिला अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें