फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना के मुख्य बाजार में भिड़े दो सांड़, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
बलटाना बाजार में ​​भिड़ते दो सांड़। संवाद 
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में वीरवार सुबह दो सांड़ आपस में भिड़ गए। यह भिड़ंत करीब 15 मिनट तक चलती रही। इस दौरान कुछ लोग चपेट में आने की वजह से बाल-बाल बच गए। कुछ लोगों ने वहां खड़े एक वाहन को आनन-फानन में हटा दिया। वहां पर मौजूद श्याम लाल, मनीष कुमार, संजीव कुमार, महेश कुमार तथा अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशु इस मार्केट में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसकी और तुरंत ध्यान देना चाहिए ताकि लोग इनसे होने वाले नुकसान से बच सकें। इस मामले में नगर परिषद जीरकपुर के सेनेटरी इंस्पेक्टर रामगोपाल का कहना है कि हम समय-समय पर आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजते रहते हैं। अगर किसी भी क्षेत्र में लोगों को आवारा पशुओं की समस्या है तो हमें तुरंत सूचित करें। हम वहां से तुरंत प्रभाव से इन्हें उठाकर गाेशाला भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें