फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फर्नीचर मार्केट में भिड़े दो सांड़, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलटाना। शहर में लावारिस घूम रहे मवेशी लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। बुधवार रात करीब सवा नौ बजे फर्नीचर मार्केट में दो सांड़ आपस में भिड़ गए। करीब आधे घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का आलम रहा। लोग अपने वाहन साइड में लगाकर मजबूरन नजारा देखते रहे।इस दौरान दो बाइक चालक वहां से गुजरते समय बाल-बाल बचे। इस लड़ाई में एक साइकिल को नुकसान पहुंचा है। भिड़ते सांड़ों को देखते ही लोगों ने जल्दबाजी में अपनी कारें और अन्य वाहन वहां से हटा लिए।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क पर जाम भी लग गया। जाम ज्यादा लगता देख लोगों ने दूसरे रास्ते से जाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर सांड़ों पर पानी फेंककर वहां से भगा दिया। इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने कहा कि सांड़ लोगों को कई बार नुकसान पहुंचा चुके हैं। कई बार तो वाहनों को नुकसान भी पहुंचा चुके हैं। लोगों का कहना है कि शहर में घूम रहे लावारिस मवेशियों को सड़कों से हटाने और उनको गोशाला पहुंचाने की जिम्म्मेदारी नगर परिषद की है, फिर भी नगर परिषद के अधिकारी इसमें लापरवाही बरत रहे हैं।


नगर परिषद लावारिश घूम रहे मवेशियों को पकड़ने के लिए लगातार मुहिम चला रही है। फिर भी कहीं समस्या आ रही है तो शिकायत दें, टीम भेजकर उस क्षेत्र से मवेशियों को पकड़ लेंगे। -जगजीत सिंह जज, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें