फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गाड़ी हटाने को कहा तो दो भाइयों पर बरातियों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-10 में वीरवार की रात 15 बरातियों ने हमला कर दो भाइयों को घायल कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। दोनों घायलों को परिवार के लोगों ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रात करीब 9 बजे अमित अपने चाचा के घर आया गया हुआ था। वह चचेरे भाई आदित्य (19) के साथ बाजार से सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही दोनों ने अपने घर के मुख्य गेट से गाड़ी निकाली, सामने सड़क पर एक बरात जा रही थी। रास्ता बंद होने पर उन्होंने वहां मौजूद एक गाड़ी वाले से वाहन हटाने का अनुरोध किया, ताकि वे निकल सकें। इतना कहते ही गाड़ी वाला भड़क गया। वह दोनों भाइयों से गाली-गलौच करने लगा। जब अमित और आदित्य ने आपत्ति जताई तो बरात में शामिल करीब 15 युवक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दोनों पर लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें