फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर में घुसकर मारपीट करने पर एक महिला सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तेजा सिंह, अर्शदीप सिंह, मनिंदर सिंह, ब्रह्मदीप सिंह और मनदीप कौर के रूप में हुई है। इस संबंध में डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि सोहाना थाने के मुख्य निरीक्षक इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-91 वेम्बली सोसाइटी निवासी बलजिंदर कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ लोग उसके घर के बाहर आए और दरवाजा पीटने लगे। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो वे दरवाजा तोेड़कर अंदर घुस आए। इसी दौरान मनदीप कौर नाम की एक महिला के साथ सात लोग निहंगों वेष में आए और उसके साथ मारपीट की। जब वह भागने लगी तो उन्होंने उसे रोक लिया और बंधक बना लिया। उक्त हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की। इसी बीच जब उसका पति दविंदर सिंह आया, तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें