लालड़ू। हंडेसरा पुलिस ने गश्त दौरान दो लोगों को 35 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान विशाल कुमार व मनीष कुमार दोनों निवासी कालका हरियाणा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस नगला मोड़ के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो व्यक्ति सामने से पैदल आते दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर घबरा गए और पीछे मुड़ने लगे। पुलिस ने जब दोनों को काबू कर तलाशी ली तो उनके पास से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है।