फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोबाइल झपटमारी के दो आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। मोबाइल झपटमारी में पीड़ित कमलजीत की शिकायत पर तीन युवकों पर 31 दिसंबर 2024 को नयागांव थाने में मोबाइल झपटमारी का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दो आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ गगन निवासी मुक्तसर, पंजाब और चंदन निवासी बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। दोनों नयागांव इलाके के गोविंद विहार में एक किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन

थाना एसएचओ गुरमेहर सिंह और एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों की गुप्त सूचना मिली थीं। इसके बाद पहले 25 जनवरी को सुनील कुमार उर्फ गगन को पकड़ा और खरड़ अदालत में पेश किया। यहां से इसका दो दिन का रिमांड मिला था। इसके बाद चंदन नाम के लड़के को 27 जनवरी को काबू किया गया था। इसके बाद दोनों को 28 जनवरी को खरड़ अदालत में पेश किया। यहां से इन दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल तीसरा आरोपी काबू से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें