फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। एक व्यक्ति से बाइक और पैसे छीनने के दो आरोपियों को नयागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बाइक भी बरामद कर ली है। नयागांव थाना प्रभारी अशोक बहादुर ने बताया कि सर्वेश नाम के व्यक्ति की शिकायत पर जांच की गई है और सबूतों के आधार पर नाड़ा निवासी विशाल कटारिया और रविन्दर कटारिया के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को यूपी निवासी सर्वेश कुमार ने मंगलवार को बताया था कि जब वह कुमाऊ कॉलोनी में एक शटरिंग की दुकान पर गया तो तीन युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी थी। सर्वेश ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया और विकास नगर गेट नंबर-1 पर छोड़ने चला गया। वहां एक युवक ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली और जेब से 500 रुपये छीन निकाल लिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि सर्वेश की शिकायत पर जांच की और सबूतों के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें