फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉली हाउस में उगा रहा था अफीम, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अपने खेत में पॉली हाउस बनाकर उसमें अफीम की खेती करने के आरोप में एक व्यक्ति को खरड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरप्रीत सिंह गांव सिल का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खरड़ पुलिस इस संबंधी गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी किसान के खेत पर छापा मारा। पुलिस को पॉली हाउस में अफीम की खेती मिली। इसके बाद आरोपी किसान गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच अधिकारी ने कहा कि किसान आम तौर पर सब्जियों की खेती के लिए पॉली हाउस का इस्तेमाल करते हैं। जबकि आरोपी पॉली हाउस का इस्तेमाल अफीम उगाने में कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें