फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक यूनियन ने अंबाला हाईवे दो घंटे किया जाम

विज्ञापन
शहर में लगा जाम। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। 200 फुटी एयरोसिटी रोड पर धरने पर बैठे हुए ट्रक यूनियन के सदस्यों को 12 दिन हो चुके हैं। मांगें न मानने से गुस्साए यूनियन सदस्यों ने पटियाला सड़क पर स्थित छत लाइट प्वाइंट से पैदल मार्च करते हुए चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित मैकडी चौक शाम चार से छह बजे तक जाम कर दिया। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान शहर में लंबा जाम लग गया और लोग दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। वहीं, ट्रैफिक जाम को व्यवस्थित करने में पुलिस को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। ट्रक यूनियन के सदस्य ट्रक यूनियनों को बहाल करने और ओवरलोडिंग को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। ट्रक यूनियन की ओर से रोजाना लगाए जा रहे धरनों से आम लोग परेशान हो चुके हैं। हालांकि पुलिस लोगों को जाम से बचाने के लिए रूट डायवर्ट कर राहगीरों को निकाल रही है, लेकिन ट्रैफिक इतना ज्यादा है कि जाम लग ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें