फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में ट्रक की चपेट में आने से घायल युवक ने दम तोड़ा

Tue, 10 May 2016 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली के गांव स्याऊं में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शेख मोहम्मद नसीम के रूप में हुई है। वह गांव सनेटा का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, शेख मोहम्मद नसीम अपने भाई शेख मोहम्मद वसीम के साथ बाइक से गांव स्नेटा जा रहा था। जब वह गांव स्याऊं के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शेख मोहम्मद नसीम को काफी चोट आई। गंभीर हालत में शेख मोहम्मद नसीम को पीजीआई रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सोहाना के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें