फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली फेज-3/5 के लाइट प्वाइंट हादसा, महिला समेत तीन गंभीर

Tue, 10 May 2016 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
मोहाली में फेज-3/5 के लाइट प्वाइंट पर रविवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मटौर की ओर जा रही एक बाइक को चंडीगढ़ की तरफ से आ रही ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अभिषेक, ज्योति और आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आदित्य को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जबकि अभिषेक और ज्योति सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने ऑल्टो कार चालक अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार अभिषेक और आदित्य सगे भाई हैं। जबकि ज्योति उनकी मौसी है। वह रविवार रात शॉपिंग करके फेज-5 की मार्केट से मटौर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह फेज-3/5 की लाइट पर पहुंचे तो चंडीगढ़ की ओर से आ रही ऑल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग काफी दूर जाकर गिरे। जबकि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचा। लेकिन आदित्य को देर रात पीजीआई रेफर कर दिया गया। थाना मटौर की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें