मोहाली में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद बुधवार को ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए गांधीगीरी की। इस दौरान पुलिस फेज-6 के सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों को लेकर फेज-5 में पहुंची। साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान काटने की जगह टाफी और पेन देकर सम्मानित किया। यह मुहिम काफी लंबी चली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी कोशिश यही है कि लोग ट्रैफिक नियमों के महत्व को समझे। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पुलिस व सरकारी कॉलेज के विद्यार्थी फेज-3/5 के लाइट प्वाइंट पर पहुंचे। इस दौरान जो भी व्यक्ति दो पहिया या चार पहिया वाहन चालक नियम तोड़ते आ रहे थे। उन्हें पुलिस वाले पे रोककर चलान काटने की जगह फूल ओर ट्राफी देकर सम्मानित किया। यह मुहिम सभी एक्सीडेंट प्रोन एरिया में चली। जिक्रयोग है कि शहर में करीब 29 एक्सीडेंट प्रोन एरिया हैं। जहां पर आए आए दिन सड़क हादसे हो रहते हैं। इसमें रोजाना एक व्यक्ति को अपनी जिंदगी गवानी पड़ रही है।
लाइट्स पर टाइमर न लगने से आ रही है समस्या
शहर की ट्रैफिक लाइट्स पर टाइमर नहीं लगे होने के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इस बारे में फील्ड स्टाफ के अधिकारी कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। लेकिन अभी तक यह बात सिरे नहीं चढ़ पाई है।
24 घंटे में होती है एक व्यक्ति की मौत
शहर में कुछ दिन पहले एक समाजसेवी संस्था ने सर्वे रिपोर्ट पेश की थी। इसके मुताबिक ट्राइसिटी में 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में हो जाती है।
विधायक ने नहीं पहनी सीट बेल्ट
जब पुलिस व बच्चों ने ट्रैफिक जागरूकता मुहिम चला रखी थी तो इस दौरान विधायक बलबीर सिंह सिद्धू अपनी कार से आ गए। वह ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे थे। उन्होंने भी सीट बेल्ट नहीं पहन रखी थी। बच्चों ने उन्हें रोक कर टाफी व पेन दिया। साथ ही ट्रैफिक नियमों पालन करने की नसीहत दी। इस मौके पर अकाली नेता राजा कंवरजोर सिंह मोहाली ने कहा कि उनकी कोशिश लोगों को ट्रैफिक नियम सिखाना थी। इसमें वह कामयाब रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी मुहिम जारी रहेगी।