मोहाली में साढ़े पांच महीने से संघर्ष पर चल रहे पुडा मुलाजिमों ने बुधवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान पांच मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें कन्वीनर महिंदर सिह मलोआ, हरि सिंह बलौंगी, हरकेश सिंह, हरि सिंह व शांति प्रकाश शामिल है। इस मौके पर पुडा तालमेल संघर्ष कमेटी के कन्वीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि 12 मई को होने वाली कार्यकारिणी की मीटिंग में मुलाजिमों की मानी हुई मांगों को लागू नहीं किया गया तो पुडा की सभी इकाइयों के मुलाजिम कलमछोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। वहीं, मुलाजिमों ने साफ किया है कि अगर उनका कोई जानी नुकसान होता है तो उसके लिए सरकार की जिम्मेदारी रहेगी। इस मौके पर पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी के कन्वीनर वीर चंद विज, शमशेर सिंह, परगट सिंह विर्क, सुखदेव सिंह, मनजीत सिंह, बलबीर मसीह,चरनजीत कौर, परमिंदर कौर, ऊमा जोशी, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह, नराता राम, परमजीत सिंह और भाग सिंह शामिल थे।
यह हैं मुख्य मांगें
पुडा मुलाजिमों को प्लॉट देना
पुडा मुलाजिमों को पेंशन स्कीम लागू करना
योग्यता रखते दर्जा चार मुलाजिमों को प्रमोशन देना
दिहाड़ीदार मुलाजिमों को रेगुलर करना
फील्ड स्टाफ के लिए बनाए सर्विस रूल लागू करना
ड्राइंग कैडर के रूलों को संशोधन करना