फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः कल से करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन, हेल्पलाइन नंबर जारी

Thu, 31 Oct 2019 11:33 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
श्री करतारपुर साहिब - फोटो : फाइल
विज्ञापन
श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन राज्य में स्थापित सेवा केंद्रों में होगी। यह प्रक्रिया एक नवंबर से चलेगी। यह जानकारी डीसी गिरीश दियालन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए सरकार ने पुख्ता कदम उठाए हैं।

सेवा केंद्रों में जहां लोगों को फार्म भरवाने तक की सुविधा है। वहीं लोगों की सुविधा के लिए ऑनलाइन हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। यही नहीं देश के गृह मंत्रालय ने भी श्री करतारपुर साहिब जाने के इच्छुक श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेेशन के लिए पोर्टल शुरू किया है। सेवा केंद्रों में रजिस्ट्रेशन संबंधी फार्म उपलब्ध है।

यदि कोई नागरिक अपना फार्म मैनुअल तौर पर भरवाने की सेवाएं लेगा तो उससे 20 रुपये फीस वसूली जाएगी। वहीं जो फार्म खुद भरकर लाएगा, उससे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


फार्म भरने में दिक्कत हो तो हेल्पलाइन पर करें संपर्क
डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि इस संबंधी सेवा केंद्रों के सारे आपरेटरों को सिखलाई दी गई है। यह सुविधा सेवा केंद्रों के आपरेटरों के ई- सेवा केंद्र लॉगिन पर 1 नवंबर 2019 से उपल्बध रहेगा। इसके अलावा पंजाब राज ई-गवर्नेंस सोसायटी ने इस उद्देश्य के लिए एक हेल्पलाइन भी स्थापित की है। यदि किसी श्रद्धालु को फार्म भरने में दिक्कत आती है तो अपने हेल्पलाइन नंबर 82838-42323 पर सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें