फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो हजार रुपये लेट फीस के साथ दाखिला लेने का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट कोर्स दोनों में दो हजार रुपये लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट के 20 अलग-अलग कोर्स हैं। कॉलेज प्रशासन ऑफलाइन माध्यम से बच्चों के दाखिले कर रहा है। साथ ही सरकार की ओर से कॉलेज को कोर्स में 10 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के आदेश हैं ताकि बच्चों को दाखिला मिल सके। पिछले दिनों हुई प्रदेश में जोरदार बारिश के कारण दाखिला प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया था। साथ ही पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने अंडरग्रेजुएट के कुछ कोर्स के नतीजा समय पर घोषित नहीं किए थे। इस कारण पोस्ट ग्रेजुएट में बहुत से बच्चे समय रहते दाखिला नहीं ले पाए थे और उन्हें लेट फीस के साथ दाखिला लेना पड़ा।
विज्ञापन


15 दिन से हो रहा था लेट फीस के साथ दाखिला
सबसे पहले 16 से 20 सितंबर तक 1000 हजार रुपये लेट फीस के साथ दाखिला हुआ। इसके बाद 21 से 25 सितंबर तक 1500 रुपये और 26 से 30 तक 2000 हजार रुपये के साथ दाखिला हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें