फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर के पीछे घुसा टिप्पर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। रोपड़-खरड़ रोड पर रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक टिप्पर चालक मोहाली के गांव अभिपुर का रहने वाला था। यह हादसा खरड़ के नजदीकी गांव दाउं माजरा के बाहर मुख्य हाईवे पर सुबह लगभग चार बजे हुआ। ओवरटेक करने की कोशिश में टिप्पर आगे जा रहे टैंकर में घुस गया। पुलिस ने राजस्थान निवासी टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक टिप्पर खरड़ से कुराली की तरफ जा रहा था और उसके आगे तारकोल से भरा टैंकर चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क खाली होने के कारण टैंकर चालक तेज रफ्तार से कभी दाईं ओर तो कभी बाईं ओर टैंकर को चला रहा था। टिप्पर चालक गुरप्रीत सिंह ने बाईं ओर से जैसे ही ओवरटेक करने का प्रयास किया तो अचानक टैंकर चालक ने हड़बड़ाहट में ब्रेक लगा दी। इससे टिप्पर बेकाबू होकर टैंकर के पिछले हिस्से से टकरा गया। इस टक्कर में टिप्पर का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और 26 वर्षीय चालक गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गुरप्रीत सिंह के पिता जरनैल सिंह दुबई में काम करते हैं। सोमवार को उनके आने पर गुरप्रीत सिंह का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार होगा। खरड़ सदर पुलिस ने टैंकर चालक मुरलीधर निवासी चुरू राजस्थान के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें