फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़कर चुराया कपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। रामलीला मैदान के नजदीक स्थित खान रेडिमेड नाम की कपड़े की दुकान के ताले तोड़कर कूड़ा उठाने वाली महिलाएं ढाई लाख रुपये का कपड़ा चोरी कर ले गईं। चोरी की यह घटना दुकान के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि डेराबस्सी में बीते दिनों से यह गिरोह सक्रिय है। गिरोह की महिलाओं ने कुछ दिन पहले एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के भरे हुए गोदाम के ताले तोड़ने की नाकाम कोशिश की थी। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
दुकान के मालिक मोहम्मद अरशद ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए कुछ दिन पहले ही वह लाखों रुपये के लेडीज सूट बेचने के लिए लेकर आए थे। रोजाना की तरह बीती रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रविवार सुबह आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे और भीतर से लाखों रुपये के कपड़े गायब थे। दुकान के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर सामने आया कि सुबह करीब तीन बजे कूड़ा उठाने वाली 4-5 महिलाओं ने दुकान के बाहर बैठकर पहले ताले तोड़े, फिर शटर खोलकर पकड़े चुरा कर ले गईं।
विज्ञापन

शहर के दुकानदारों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि शहर में कूड़ा उठाने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। शहर की हरेक दुकान पर दीवाली के त्योहार के चलते लाखों रुपये का सामान पड़ा है। इसलिए पुलिस को उनकी सुरक्षा यकीनी बनानी चाहिए। जांच अधिकारी सहायक इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें