फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन शातिर काबू, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस की वर्दी में लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर जीरकपुर पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक शातिर फरार हो गया। पुलिस ने इन शातिरों से एक स्वीफ्ट कार, एक रिवाल्वर और पांच कारतूस बरामद की है। गिरफ्तार किए गए तीनों शातिरों की पहचान रघुवीर सिंह निवासी गांव तरु थाना सियाणा, जिला पटियाला, अमित कुमार निवासी गुरबख्श कॉलोनी गली नंबर-1 लाहौरी गेट पटियाला, गुरमीत सिंह निवासी गांव सियाणा थाना त्रिपड़ी जिला पटियाला के रूप में हुई है। जबकि फरार हुए शातिर की पहचान सोनू निवासी बालाजी गेट, जीरकपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चारों शातिर पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को थानेदार बताकर लोगों को लूटते थे। इस गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने गुप्त सूचना पर किया है। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर गिरोह के तीन शातिरों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह जीरकपुर में पटियाला चौक पर वर्दी का रौब दिखाकर लोगों को लूट रहे थे। जबकि एक शातिर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 384, 473, 506, 120बी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है। तीनों शातिरों से पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला है कि उन्होंने अंबाला के रहने वाले कपड़ा व्यापारी रवि कुमार को रास्ते में घेरकर वर्दी का रौब दिखाकर उससे दो लाख रुपये लूटे थे। इस दौरान आरोपी रघुवीर सिंह और अमित कुमार ने खुद को पटियाला थाने का थानेदार बताया था। पुलिस इनसे पूछताछ करेगी कि इसके अलावा उन्होंने और कहां-कहां लूट की वारदात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें