मोहाली। जिले में बुधवार को चार लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए, जबकि दो लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि बुधवार को 987 लोगों की सैंपलिंग की गई थी। इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनका इलाज कोविड प्रोटोकॉल के तहत शुरू कर दिया गया है। जिले में अभी तक 95665 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 94490 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। जबकि 1148 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। डीसी ने लोगों से अपील की है कि बाजारों में घूमते समय मास्क जरूर पहनें और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रखें। इन नियमों का पालन तब तक करते रहें, जब तक संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना टीकाकरण नहीं करवाया, वो सेहत केंद्र में जाकर टीकाकरण जरूर करवाएं।