फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन अज्ञात ने युवक पर चलाई गोलियां, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। चंडीगढ़-खरड़ हाईवे पर शनिवार की रात करीब 11 बजे गांव देसूमाजरा के नजदीक हाईवे के किनारे अपनी कार में बैठे एक युवक पर तीन अज्ञात हमलावरों की ओर से गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस हमले में कार सवार युवक को तीन गोलियां लगी हैं। पुलिस ने घायल युवक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात तीन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल की पहचान गांव औजला निवासी कामेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस हमले के बाद गंभीर हालत में घायल युवक कामेश कुमार को फेस-6 के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसको पीजीआई चंडीगढ़ में रैफर कर दिया। पीजीआई में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंधी खरड़ सदर पुलिस ने घायल युवक के चचेरे भाई संतेमाजरा कॉलोनी निवासी खुशवंत राय की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 7 जनवरी को वह अपने चचेरे भाई कामेश कुमार के साथ कार में सवार होकर खाना लेने के लिए चंडीगढ़-खरड़ हाईवे के किनारे गांव देसूमाजरा स्थित एक रेस्टोरेंट पर खाना लेने गया था। रात करीब 11 बजे वह रेस्टोरेंट में खाने का ऑर्डर करने के बाद वापस हाईवे किनारे खड़ी अपनी कार में आकर बैठ गए। इसी दौरान तीन युवक उनकी कार के पीछे आए और उन्होंने पूछा कि तुम लोग यहीं के रहने वाले हो या बाहर से आए हो।
इसके बाद तीनों आरोपी वहीं घूमते रहे। करीब 10 मिनट के बाद उनमें से एक युवक आया और पिस्टल से तीन गोलियां चला डाली। इनमें से कामेश को पहली गोली सिर में, दूसरी गर्दन पर और तीसरी कंधे पर लगी है। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उसने कामेश कुमार को कार की पिछली सीट पर जख्मी हालत में डाला और फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में ले गया। यहां से डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रैफर कर दिया। पीजीआई में युवक का इलाज चल रहा है और यहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

इस वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगांली। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस अपने साथ कई डीवीआर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें