कुराली। मोरिंडा रोड पर मोबाइल रिपेयर वाली दुकान के गोल्लक से तीन हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
प्रीत इंटरप्राइजिज के मालिक लुकेश गोयल ने बताया कि जब वह कुछ मिनट के लिए सामने वाटर कूलर में पानी लेने के लिए चला गया तो एक नौजवान दुकान के बाहर लगे शीशे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गया और गोल्लक से तीन हजार रुपये निकाल लिए। उसने बताया कि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।