फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन की होम डिलीवरी करने वाले तीन तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने शुक्रवार को तीन नशा तस्करों से 130 ग्राम हेरोइन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया है। यह तस्कर रिहायशी सोसायटीज में जाकर नशे की होम डिलीवरी करते थे। इनकी पहचान सुमित कुमार निवासी कंडाला थाना सोहाना, रोहित और ऋषभ निवासी विक्टोरिया सिटी थाना पभात, जीरकपुर के रूप में हुई है। आरोपियों पर थाना सोहाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी जांच हरमदीप सिंह हंस और डीएसपी जांच गुरचरन सिंह की टीम ने की है। आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे होने उम्मीद है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने ग्राहकों को सेक्टर-86 स्थित प्रीत लैंड सिटी में नशे की सप्लाई करने आ रहे हैं। इस पर सीआईए स्टाफ की टीम ने वहां पर पहुंचकर आरोपियों को दबोचकर उनसे 130 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जीरकपुर और कंडाला में काफी समय से सक्रिय थे और वह खुद भी नशे के आदी थे, साथ ही खर्च पूरे करने के लिए दिल्ली से लाकर यहां हेरोइन सप्लाई करते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी 19, 22 और 25 साल के हैं और वे सप्लाई के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें