फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से चार लोगों की मौत, 194 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या से एक बार फिर कोरोना संक्रमण का संकट गहरा गया है। शुक्रवार को जहां एक साथ चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, वहीं रिकॉर्ड 194 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस साल में यह पहला मौका जब मरीजों की संख्या डेढ़ सौ पार कर गई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 398 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि इस महामारी को हलके में न लें। वह नियमित मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन जरूर करें। साथ ही जिस आयु वर्ग की टीकाकरण मुहिम चल रही है, उसके तहत टीकाकरण जरूर करवाएं। किसी भी तरह की डॉक्टरी सहायता के लिए सेहत विभाग के हेल्पलाइन नंबर-104 पर कॉल कर सकते हैं।
पिछले तीन दिन से मोहाली में कोरोना संक्रमण बड़ी तेज गति से बढ़ रहा है। इसकी वजह से जिला प्रशासन के अधिकारियों की सिरदर्दी बढ़ती जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों के सैंपल लेकर टेस्ट की संख्या बढ़ाई जा रही है। जबकि नए केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिन चार लोगों की कोरोना महामारी की वजह से मौत हुई है उनके बारे में प्रशासन की ओर से जानकारी साझा नहीं की गई।
विज्ञापन

वहीं, जो नए 194 संक्रमित पाए गए हैं उनमें बूथगढ़ से एक, डेराबस्सी से आठ, ढकोली से 17, घडुआं से तीन, खरड़ से 26, कुराली से एक, लाल़ू से दो और मोहाली शहरी क्षेत्र से 136 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 165 मरीज कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं।
बता दें कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 21531 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 19954 लोग पूरी तरह तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि अभी 1179 केस सक्रिय हैं। वहीं, सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस महामारी को मात देने के लिए हम सभी को कोविड दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन करना होगा। तभी हम इस पर काबू पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें