फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से तीन लोग संक्रमित, 11 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में रविवार को कोरोना से जहां तीन लोग संक्रमित हुए, वहीं 11 ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस सिर्फ 50 रह गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें, तभी हम इस महामारी को मात दे सकते हैं। साथ ही 18 साल से अधिक आयु के सभी लोग टीकाकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार को बूथगढ़ में एक और मोहाली में कोरोना संक्रमण के दो केस सामने आए। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 68402 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67296 लोग तंदरुस्त हो चुके हैं, जबकि अभी 50 केस सक्रिय हैं। वहीं, 1056 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें