फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ऑटो चालक समेत तीन लोगों तेजधार हथियार दिखाकर मोबाइल और नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना फेज-8 की पुलिस ने राहगीरों और सवारियों को लूटने वाले एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार ऑटो चालक की पहचान अजय पारचा निवासी गांव बलौंगी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लाल बहादुर निवासी सेक्टर-68 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर जाने के लिए ऑटो में बैठा था। ऑटो में चालक के अलावा दो अन्य लोग भी बैठे थे। ऑटो चालक उसको एक सुनसान जगह ले गया। उन लोगों ने तेजधार हथियार दिखाकर उसको डराया और जान से मारने की धमकी दी। तीनों ने उससे मोबाइल और 12 सौ रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई कर ऑटो चालक अजय पारचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल किया ऑटो भी बरामद कर लिया। इस संबंधी जांच अधिकारी लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी अजय पारचा के खिलाफ थाना ढकोली में भी चोरी का मामला दर्ज है। जांच अधिकारी अनुसार गिरफ्तार अजय के फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें