फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी : मोहाली में कम हुई संक्रमण की रफ्तार.. नहीं रुक रहा मौतों का सिलसिला, तीन की मौत और 214 लोग हुए तंदुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण अब कम हो रहा है, साथ ही मृतकों की संख्या भी कम होने लगी है। जो कि जिला प्रशासन के लिए राहत की खबर है। वीरवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 191 लोग संक्रमित हुए। साथ ही 214 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि अब जिले में 2243 सक्रिय केस रह गए हैं, लेकिन अभी भी खतरा बरकरार है। अब लोगों को ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि वह सरकार की ओर से निर्धारित कोविड गाइडलाइन का पालन करें। तभी अपना इलाका कोरोना मुक्त होकर खुशहाल बनेगा।
विज्ञापन

जानकारीके मुताबिक वीरवार को तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि जिला प्रशासन ने मृतकों की संख्या के अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की। वहीं, अब मोहाली मेें शहरी एरिया को छोड़कर सभी एरिया में 40 से कम मरीज आ रहे हैं। कुछ एरिया में तो 20 से भी कम मरीज आ रहे हैं। जो कि जिला प्रशासन के लिए काफी राहत देने वाली खबर है। जिला प्रशासन हर चीज पर नजर रखे हुए है। वहीं, अधिकारियों की ओर से अस्पतालों को कहा गया है कि मरीजों की बीमारी को गंभीरता से लें।
वहीं, मरीजों को सलाह दी गई है कि अगर किसी को लगता है कि निजी अस्पताल की ओर से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं तो विभाग के हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान डेराबस्सी में 30, ढकोली में 37, लालड़ु में 7, घडुआं में 17, बूथगढ़ में 10, खरड़ में 28, कुराली में 10, बूनड़ में 6 और मोहाली में 46 केस सामने आए हैं। जिले में अब तक कोरोना के 67035 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 63814 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 2243 मरीज सक्रिय हैं और 978 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें